–भाजपा जजपा महागठबंधन सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में करता है विश्वास

16 नवम्बर। भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने कहा कि भाजपा जजपा गठबंधन सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हैं। मनजीत दहिया ने कहा कि हरियाणा मंत्रीमण्डल में जो मंत्री बनाए हैं उनसे प्रदेश की जनता को बड़ी आशाएं हैं। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रख्यात समाजसेवी मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि भाजपा जजपा की संयुक्त सरकार जनहितैषी फैसले लेकर स्व. चौधरी देवीलाल के अधूरे सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जजपा प्रदेश के चहुंमुखी विकास को तत्पर है। मनजीत दहिया ने कहा कि भाजपा पार्टी को जजपा का समर्थन देना सही समय पर लिया गया सही कदम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने परदादा स्व. चौ. देवीलाल के पद चिन्हों पर चल रहे हैं और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिस प्रकार से कुछ समय में ही इतने चर्चित हो गए कि आज प्रदेश के हर वर्ग में उनके नाम की चर्चा चौपालों व ग्रामीण क्षेत्रों सुनी जाने लगी हैं।