बीकानेर, 21 दिसम्बर। अगले एक सप्ताह में सूरसागर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को सूरसागर का निरीक्षण कर अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिए। जिला कलक्टर मेहता ने बताया कि सूरसागर में पानी की लीकेज की समस्या के समाधान कर दिया गया है। साथ ही सूरसागर में बने भित्ति चित्रों पर पुनः चित्रकारी करवा दी गई। सूरसागर की अंदरूनी दीवार पर पेंट करवा लिया गया है। पानी भरने का काम जारी है। जिला कलक्टर ने बताया कि सूरसागर की दीवार से लटकते पेड़ों को हटवा कर सफाई करवाई गई है। सूरसागर के चारों तरफ खराब पड़ी लाइट्स को ठीक करवा कर चालू करवा दिया गया। है।

