synthesis bikaner

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसोशियेशन के अध्यक्ष कमल कल्ला एवं करणी इंडस्ट्रीज एसोशियेशन के अध्यक्ष महेश कोठारी ने ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला द्वारा कलेक्टर सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में बीकानेर के औद्योगिक एवं चहुंमुखी विकास में आ रही समस्याओं के निपटान हेतु ज्ञापन सौंपा |

ज्ञापन में बताया गया कि आगजनी की घटनाओं से शीघ्र निजात पाने के लिए शिव वैली में अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाए, आतिशबाजी मार्केट के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए, एक ही छत के नीचे टैंट व्यवसाय हेतु भूमि उपलब्ध करवाई जाए, जैन कोलेज से रानीबाजार औधोगिक क्षेत्र तक की सड़क का पेचवर्क करवाया जाए, रानीबाजार औधोगिक क्षेत्र की रोड नम्बर 12 से पट्टी पेड़ा के मार्ग को आवागमन हेतु सुलभ करवाया जाए, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की पानी की लाइनें 45 से 50 साल पुरानी हो चुकी है को बदलाया जाए, रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र हेतु अलग से नई पानी की टंकी बनवाई जाए, करणी ओधोगिक क्षेत्र में पेयजल (पीने का पानी) आपूर्ति शोभासर जल संयंत्र से की जाए | जिस पर मंत्री महोदय डॉ. बी.डी. कल्ला ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को जल्द ही सभी समस्याओं के निवारण के निर्देश प्रदान किए |

You missed