बीकानेर-कार व ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत होने से एक महिला व पुरुष दो जनों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के राजमार्ग 62 पर किस्तूरिया जगदेववाला के बीच भिड़ंत हुई थी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कार से बाहर निकाल। हादसे के बाद एकबारगी लम्बा जाम लग गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों हनुमानगढ़ के डबली राठान के निवासी है।

You missed