बीकानेर, 12 मार्च। पूर्व मंत्री एवं किसान नेता स्व. श्री भीमसेन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि पर 15 मार्च को महारानी किशोरी देवी कन्या विद्यालय स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
भीमसेन चौधरी स्मारक समिति के अर्जुनराम कूकणा ने बताया कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक व मंत्री रहे स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा उनके समाधि स्थल पर मंगलवार को सुबह 8:30 बजे रखी गई है। इस कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रबुद्धजन भाग लेकर स्व. श्री भीमसेन चौधरी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद लूणकरणसर स्थित भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। यहां पर भी कार्यकर्ता व गणमान्यजन स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे

You missed