बाड़मेर। 27 मार्च 2020 । बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ, मण्डी व्यापार संघ, फल-सब्जी एसोसिएशन, ग्वार-गम एसोसिएशन एवं कृषि मण्डी परिसर संस्थान, बाड़मेर ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए कोराना महामारी में जरूरतमन्दों की सहायता करते हुए नगर परिषद बाड़मेर के सभापति दीलिप माली को किराणा-सामान के 500 किट भेंट किए ।

इस अवसर पर कृषि मण्डी व्यापारियों ने कहा कि संकट व विपदा की मुश्किल घड़ी में हम सब देश के साथ खड़े है और जरूरतमन्दों की मदद के लिए हम हरवक्त तैयार है । वहीं नगर परिषद सभापति दीलिप माली ने व्यापारियों का धन्यवाद जताते हुए कहा कि सभी सक्षम नागरिकों के सहयोग से ही कोरोना जैसी विपदा से हम मिलकर लड़ सकेंगें और इसमें सफल होंगें ।कृषि उपज मण्डी, बाड़मेर के प्रांगण में नगर परिषद बाड़मेर के सभापति दीलिप माली को किराणे के सामान के 500 किट भेंट के दौरान हंसराज कोटड़िया, रतनलाल वड़ेरा, वीरचन्द वड़ेरा, अरूण वड़ेरा, कृषि मण्डी सचिव सुरेश मंगल, संजय बोहरा, पवन सिंघवीं, दिनेश भूतड़ा, मुकेश सिंघवीं, भरत बोथरा, गौतम लंगर, संजय धारीवाल, सहित गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे ।कृषि मण्डी व्यापारियों ने सभापति को सौंपे किराणा-सामान के 500 किट, शहरी क्षेत्र के जरूरतमंदों में होगा वितरण

You missed