✔चंडीगढ़/ शिमला( रेखा ठाकुर)
पीजीआई चंडीगढ़ में एक महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। महिला बद्दी के झाड़माजरी में हेलमेट बनाने वाली कंपनी की मालकिन बताई गई है। उन्हें बीते कल ही पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि वह बीती 14 मार्च को अपने परिवार के साथ दिल्ली से झाड़माजरी पहुंची थी,वह वहां पर कंपनी के गेस्ट हाउस में रूकी हुई थी। कंपनी में करीब एक हजार कर्मी काम करते हैं।

हालांकि,कर्मचारियों को लॉकडाउन के चलते घरों को भेजा जा चुका है,पर इस दौरान वह उनके संपर्क में थी। महिला को बीते कुछ दिनों से दिक्कत चल रही थी,उस दौरान उसका बद्दी के अस्पताल में भी उपचार हुआ बताया गया है। कल उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई लाया गया थ,यहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हिमाचल के लिए ये चिंता का विषय हो गया है। इससे पहले एक तिब्बती मूल के व्यक्ति की डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में करोना वायरस से संक्रमण के चलते मौत हुई थी। हालांकि पीजीआई प्रशासन की ओर से महिला की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। उधर बद्दी के जिस अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा था उसे सील कर दिया है।
रेखा कौशल हिमाचल प्रदेश।