

जवाजा। जवाजा ब्लाक की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाड़िया नंगा में बच्चे बाहर मैदान बैठकर पढ़ने को मजबूर है । स्कूल के चार कमरे जर्जर हालत में है। दो पटिया टूट चुकी है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षक मजबूरी में बच्चों को खुले मैदान में पढ़ा रहे हैं। चार बार लिखित में विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा है पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। अब बच्चे डर के साए में पढ़ने को मजबूर है। जगह-जगह से खिड़कियां टूट रही है, पटिया टूट चुकी है, प्लास्टर गिर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज
एसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश सुयल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिक्षा विभाग व जिला कलेक्टर अंशदीप को भी इस बारे में जानकारी दी है। कहा कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है पर सरकारी भवनों की मरम्मत का काम नहीं करवा रही है। बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला देने पर जोर दिया जा रहा है वहीं सुविधा का अभाव में बच्चे तरस रहे हैं।
-इनका का कहना
प्रधानाध्यापक बिना माथुर ने बताया कि हमें बहुत परेशानी हो रही है एक रूम ठीक स्थिति में उसमें कक्षा 7 और 8 शामिल बिठाकर पढ़ाते हैं। बाकी चार रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। कक्षा 1 से 6 तक बच्चों को खुले मैदान में पढ़ाने को मजबूर हैं । बरसात के समय जब कार्यालय में बैठते हैं तो परेशानी होती है चारों तरफ पानी टपकता है। स्कूल के कमरे करीब 40 साल पुराने हैं तब से अब तक कोई सुध नहीं ली गई। ऐसे क्षतिग्रस्त भवन में कभी भी हादसा हो सकता है।
-ग्रामीणों ने दी चेतावनी
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाड़िया नंगा में ग्रामीणों ने स्कूल की मरम्मत नहीं कराने पर शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है। अगर 1 सप्ताह के भीतर काम शुरू नहीं किया गया तो हम स्कूल को तालाबंदी करेंगे। इस दौरान ओम प्रकाश गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, विक्रम सिंह भाटी, मंगल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह भाटी, पिंटू भाटी व पूनम सिंह भाटी मौजूद रहे।
