सीकर , 3 दिसम्बर।  राजस्थान (Rajasthan) के सीकर में गैंगवार (Gang-war) की बेहद ही खौफनाक घटना सामने आई है. इस गैंगवॉर में गैंगस्टर राजू ठेहट (Raju Theth) की शनिवार, 3 दिसंबर को सीकर के उद्योग नगर इलाके में घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर के पिपराली रोड़ पर इस दौरान बदमाशों की गोली से एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। एक बदमाश ने पीले रंग की कोचिंग ड्रेस पहनी रखी थी और राजू ठेहट को अपने साथ फोटो खिंचवाने  के लिए बाहर बुलाया और साथ फोटो खिंचाने के बहाने गोली मार दी। शराब कारोबार, प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े गैंगस्टर राजू ठेहट को आज सवेरे सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में स्थित पीपराली कस्बे में उसके घर के बाहर गोली मार दी गई। सवेरे करीब दस बजे पहले चार लड़के कोचिंग की टीशर्ट पहनकर आए और एक फोटो लेने के लिए पूछा। राजू घर के बाहर ही खड़ा किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उन बदमाशों ने राजू पर ताबड़तोड़ फायर ठोक दिए । वहीं पर खडे़ एक पिता पुत्र ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनको भी गोली मार दी। पिता की जा जा चुकी है और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
राजस्थान में देवा गुर्जर के बाद हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहठ ही हत्या कर दी गई है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित गोदारा ने ट्वीट कर हत्याकांड की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट के अनुसार रोहित गोदारा ने ट्वीट कर कहा- आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला लिया है। ट्वीट कर कहा- राम राम भाइयों। राजू ठेहट की हत्या हुई है। उसकी पूर्ण जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य लेता हूं। ये हमारे बड़े भाई आनंदपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था। जिसका बदला आज हमने इसे मारकर पूर् कर लिया है। रही बात हमारे दुश्मनों की तो उनसे भी जल्द मुलाकात होगी। जय बजरंबली। पुलिस के अनुसार सुबह पिपराली रोड़ पर उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग के पास हॉस्टल के गेट पर राजू ठेहट को चार हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। इस दौरान हॉस्टल में अपने बच्चों से मिलने आया एक व्यक्ति भी बदमाशों की गोलियों का शिकार हो गया। उसकी भी मौत हो गई। वारदात के बाद सीकर शहर में सनसनी मची है। पूरे शहर में ए श्रेणी की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सीकर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

सीकर जिले में भारी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। राजस्थान में हिस्ट्रीशटर राजू ठेहट हत्याकांड ने राजनीतिक रंग ले लिया है। तेजा सेना ने आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर सीकर बंद का आह्वान किया है। सीकर जिले में भारी संख्या पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। इस हत्याकाड के बाद अब सीकर में बवाल मचा हुआ है। बाजार बंद करने शुरु कर दिए गए हैं। सीकर और आसपास के जिलों में पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी की है। जो कार लूटकर हत्यारे फरार हुए थे वह कार सीकर मे ही सुनसान इलाक में खड़ी मिल गई है और हत्यारों ने उस कार को छोड़ अब एक क्रेटा कार लूट ली है । उस कार की लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस लगी हुई है। सीकर से बाहर जाने वाले हर रास्ते में एक एसएचओ और दस पुलिसवालों का स्टाफ लगाया गया है। 

बदले के लिए हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार आनंदपाल गिरोह से राजू ठेहट की रंजिश चल रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग मिलकर काम कर रहे थे. कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेहट की मौत की जिम्मेदारी ली है. साथ ही उसका कहना है कि उन्होंने आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला ले लिया है.

पुलिस के मुताबिक पिपराली रोड पर गैंगस्टर राजू ठेहट पर तीन राउड की फायरिंग की गई. गोली मारने के बाद बदमाश कुछ सेकेंड बाद वापस और जमीन पर पड़े राजू को चेक किया कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है. घटना की जिम्मेदारी लेने वाला रोहित गोदारा फिलहाल अजर बैजान से लॉरेंस एंड गोल्डी की क्राइम कंपनी चलाता है. जानकारी के अनुसार, वह भारत में वांछित अपराधी है.

पूरे राज्य में नाकाबंदी
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बदमाश 10 साल से राजू ठेहट को मारने की योजना बना रहे थे. फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप सहित बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डीजीपी के निर्देश पर पूरे राज्य में नाकाबंदी की गई है. ठेहट की गैंग शेखावाटी में काफी सक्रिय थी और आनंदपाल गैंग से भी उसकी दुश्मनी थी. आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद भी दोनों गैंग में वर्चस्व की लड़ाई जारी थी.कई बार जेल जा चुका था राजू
गैंगस्टर राजू ठेहट कई मामलों और वारदातों को लेकर जेल जा चुका है. वह कई सालों तक जेल में बंद रहा है. राजू कुख्यात गैंगस्टर आनन्दपाल सिंह के साथ बीकानेर जेल में भी लम्बे समय तक बंद रहा था. राजू ठेहट के खिलाफ हत्या करने, हत्या की कोशिश करने, लूट, डकैती और लोगों को धमकी देकर वसूली करने जैसे सैंकड़ों के आरोप हैं. इन आरोपों में वह कई बार लम्बे समय तक जेल में भी जा चुका है. कई बार वह जमानत पर बाहर भी आया था.

राहुल गांधी राजस्थान की जमीन पर एंट्री से पहले मच गया बवाल
यह हत्याकांड उस समय हुआ है जब राजस्थान की गहलोत सरकार भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी मे लगी है और कल राहुल गांधी राजस्थान की जमीन पर एंट्री करने वाले हैं। इस हत्याकांड के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी फिर से समीक्षा की जा रही है। उधर जिस जगह पर यह हत्याकांड हुआ है उस जगह से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रहते हैं।

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 4 बदमाश बंदूक लहराते और फायरिंग करते हुए नजर आए.एक फुटेज में दिख रहा है ठेहट के घर के सामने एक ट्रैक्टर आकर रुकता है और चार-पांच बदमाश उसमें से हथियार निकालकर बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग करना शुरू कर देते हैं. बदमाश 30-40 सेकेंड तक गैंगस्टर राजू पर फायरिंग करते दिख रहे हैं.