ओम एक्सप्रेस – जयपुर 1 जनवरी ।कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी प्रसाद देसाई के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के आदेशानुसार गोविंद सैनी पुत्र गोपाल सैनी को सीकर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष गोविंद सैनी को जल्द ही जिला कार्येकारणी का गठन करने को प्रेषित किया है। इसके पूर्व भी गोविंद सैनी युथ कांग्रेस के सीकर शहर के अध्यक्ष रह चुके है।

इनके पिता गोपाल सैनी कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर पद स्थापित रह चुके है। इनका परिवार कई वर्षो से कांग्रेस विचार धारा से जङा हुआ है। गोविंद सैनी के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस पार्टी में मजबूती प्रदान होगी। सैनी के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकताओ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दि गई।