– बधाईया का लगा तांता बीकानेर/ 12 मार्च को हुए राजस्थान कुश्ती संघ के चुनाव में बीकानेर के पटेल बालविहार व्यामशाला के संचालक पहलवान जगन सिंह पूनिया को राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है! जगन सिंह पूनिया के उपाध्यक्ष बनने के बाद बीकानेर लौटने पर यहां पहलवानों में खुशी की लहर है क्योंकि कई दशकों बाद बाद बीकानेर के किसी पहलवान को राजस्थान कुश्ती संघ में पद मिला है !

इस अवसर पर बीकानेर आने पर जगन सिंह पूनिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया! स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय माला भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव, जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, रवि सोनी, रामप्रताप,मेघराज,पलाराम आदि पहलवानों ने स्वागत किया वह बधाई दी!

जाट समाज सहित अनेकों समाज के लोगों ने पुनिया जी को बधाई दी !इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ से जुड़े पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने कहा कि जगन पूनिया के राजस्थान कुश्ती संग मैं उपाध्यक्ष बनने पर बीकानेर बीकानेर के युवा और ज्यादा कुश्ती की तरफ ध्यान देंगे व राज्य स्तरीय दंगल भी बीकानेर में आयोजित होंगे!

You missed