भारत के अग्रणी स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (जना एसएफबी) ने आज जयपुर के वैशाली नगर में अपनी नई शाखा के उद्घाटन की घोषणा की। इस शाखा का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कोऑपरेटिव और सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के माननीय राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने किया। इस अवसर पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड – ब्रांच बैंकिंग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री श्रीनिवास मूर्ति, जोनल हेड – लाइबिलिटीज श्री नीरज कुमार तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
वैशाली नगर के ए-ब्लॉक में स्थित यह नई शाखा शहर के प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी। यह शाखा वैशाली नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले वेतनभोगी पेशेवरों, कारोबारियों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों, व्यापारियों और परिवारों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
इस शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बचत खाता, चालू खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट, किफायती एवं माइक्रो हाउसिंग लोन (एएचएल/एमएचएल), गोल्ड लोन, दोपहिया वाहन ऋण, पुरानी कार ऋण तथा रिटेल फाइनेंशियल सर्विसेज (आरएफएस) ऋण सहित बैंकिंग उत्पादों और वित्तीय समाधानों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध होगी। साथ ही ग्राहकों को उनकी बदलती वित्तीय जरूरतों के अनुरूप व्यक्तिगत सेवाएं और सहज बैंकिंग अनुभव भी मिलेगा।
इस अवसर पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड – ब्रांच बैंकिंग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री श्रीनिवास मूर्ति ने कहा, “जयपुर, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। वैशाली नगर शाखा का उद्घाटन प्रमुख बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की हमारी निरंतर मौजूदगी का हिस्सा है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सरल, सुलभ और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि व्यक्ति, परिवार और व्यवसाय अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल कर सकें। इस नई शाखा के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय को सुविधाजनक, भरोसेमंद और जिम्मेदार बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।”
राजस्थान सरकार के कोऑपरेटिव और सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के माननीय राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक ने कहा, “देश की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत और समावेशी बैंकिंग व्यवस्था बेहद आवश्यक है। वैशाली नगर में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन जयपुर के वित्तीय परिदृश्य को और सशक्त बनाएगा तथा व्यक्तियों, परिवारों, एंटरप्रेन्योर्स और छोटे कारोबारियों की औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच को बेहतर करेगा। इस तरह की पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, बचत की संस्कृति को प्रोत्साहित करने, एंटरप्राइज़ को समर्थन देने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
वैशाली नगर शाखा के उद्घाटन के साथ जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजस्थान में अपने वितरण नेटवर्क को और मजबूत किया है। यह बैंक राज्य में औपचारिक बैंकिंग सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार आगे बढ़ा रहा है। बैंक अपनी डिजिटल सेवाओं के साथ-साथ शाखा नेटवर्क का भी विस्तार कर रहा है, ताकि ग्राहकों को एक सुविधाजनक, एकीकृत और बेहतर बैंकिंग अनुभव के साथ वित्तीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जा सके।