नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। स्मार्ट सिटी जम्मू में अब भूमिगत कूड़ेदान और स्मार्ट बिजली के पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए ई-टेंडरिंग की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होते ही काम अलॉट कर दिया जाएगा। शहर में हर मोहल्ले में भूमिगत कूड़ेदान बनेंगे। इससे डंपिंग साइट में खुले में कचरा नहीं बिखरा रहेगा। सुबह कूड़ेदानों से कचरा उठाया जाएगा।

इसी तरह शहर में स्मार्ट बिजली पोल लगाए जाएंगे। इन पोल के माध्यम से बिजली मुहैया करवाई जाएगी। इनमें इंटरनेट के साथ अन्य सुविधाएं भी मिल पाएंगी। इन्हीं पोल पर एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे जगह-जगह विभागों को अलग से पोल नहीं लगाने पड़ेंगे। काम करने के लिए नगर निगम की ओर से कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर में तेज गति से काम करवाया जाएगा।

भूमिगत कूड़ेदान, स्मार्ट पोल लगाने पर काम शुरू करवाया जाएगा। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। – अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम