जयपुर (राहुल मेघवंशी)। जयपुर के मानसरोवर, वार्ड-70 पार्षद के कार्यकाल को 1 वर्ष पूर्ण हो चुका है, साथ ही इस दिन छोटी दीपावली (रूप चतुर्दशी) भी है। इस उपलक्ष पर प्रातः 10:00 बजे सांगानेर माननीय विधायक डॉ. अशोक लाहौटी के कर कमलों द्वारा वार्ड 70 में कार्यरत सफाई योद्धाओं व बिजली योद्धाओं का सम्मान किया गया तथा साथ ही दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी मनाया गया है।

वार्ड 70 के पार्षद रामावतार गुप्ता ने बताया की यह अपने आप में अनूठा प्रोग्राम था, इसमें वार्ड 70 के सभी सफाई कर्मियों, सीवर लाइन के कार्य में लगे कर्मियों, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य में लगे कर्मियों, रोड लाइट के कार्य में लगे कर्मियों का सम्मान किया गया।
साथ में मुख्य सफाई निरीक्षक कन्हैया लाल, स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश, डोर टू डोर सुपरवाइजर नवीन, रोड लाइट सुपरवाइजर का कार्य देख रहे डबल सिंह, सीवर लाइन कार्य के सुपरवाइजर रामनिवास, का भी सम्मान किया गया। सम्मान में महिला कर्मियों को साड़ी ब्लॉउज़ तथा पुरुष कर्मचारियों को पैंट शर्ट का कपड़ा माला पहनाकर तथा मिठाई भी दी गई। सभी कर्मचारी इस प्रोग्राम से प्रफुल्लित नजर आए तथा बताया की मानसरोवर में ही नहीं नगर निगम जयपुर में किसी वार्ड पार्षद द्वारा किया गया यह अनोखा सम्मान है। सम्मान समारोह के बाद सभी को अल्पाहार कराया गया।
इस प्रोग्राम में वार्ड 70 के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम में वार्ड 69 पार्षद आशीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन मुकेश लखियानी, मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, वार्ड संयोजक दीपक जग्गा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गोयल, विकास समिति अध्यक्ष आनंद चौधरी, विष्णु गुप्ता, राहुल मेघवंशी का भी सम्मान किया गया अंत में वार्ड पार्षद रामावतार गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया, मंच संचालन बूथ अध्यक्ष लोकेश बंसल ने किया।