जैसलमेर। वर्तमान में देश कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और इसके बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाने हेतु लॉक डाउन जैसे कठोर निर्णय लिए गए हैं जिससे गरीब दिहाड़ी मजदूर और जरूरतमंद व्यक्तियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस घटना से निपटने के लिए सरकार प्रयासरत है एवं हर कोई सहायता के लिए आगे आ रहा है ।

जैसलमेर पत्थर मिनरल व्यापार संघ व रीको एसोसिएशन द्वारा खनिज व्यवसायियों के सहयोग से रुपए 500000 की राशि कोरोनावायरस आपदा पीड़ितों के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता को भेंट की। जैसलमेर पत्थर मिनरल व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम कला ने बताया कि जैसे ही हमने कोरोनावायरस पीड़ितों के लिए सहायता की शुरुआत की तभी हमारे व्यवसायी श्री सोहन सिंह गोदारा भणियाणा कंस्ट्रक्शन द्वारा ₹151000 की राशि सीधे खाते में जमा कराकर व्यवसायियो की हौसला आफजाई की। राधेश्याम कला ने बताया कि खनिज व्यवसायियों द्वारा 183200 की राशि सीधे ऑनलाइन खाते में जमा करवाई एवं 316800 के चेक जिला कलेक्टर को दिए गए। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राधेश्याम कला आशीष शारदा जुगल बोहरा रीको एसोसिएशन के गोपी किशन मेहरा गिरीश व्यास एवं खनिज अभियंता भगवान सिंह भाटी भी साथ थे।

सहयोग राशि देने वाले मुख्य रूप से गोपी किशन मेहरा महेंद्र ओझा आशीष शारदा ओम प्रकाश पुरखाराम इकबाल अली राम नारायण मेहरा ने 21- 21 हजार गोविंद पालीवाल गोकुल राधेश्याम कला राकेश पुरोहित आरक्यूपी जोधपुर अर्जुन सिंह परिहार मोहम्मद इलियास दीपक केला रोशनदीन कंधारी ओमप्रकाश हरजीराम कादरी स्टोन भाटी धर्म कांटा छगन सिंह भाटी एमएस क्रेशर ओभायै खान भीम सिंह मोकला ने 11-11 हजार प्रमोद जगाणी चंद्रशेखर आचार्य खेताराम चौधरी नीरज आचार्य हेमंत चौहान अशोक माली तरुण गोलकिया डूंगर राम बिश्नोई खुशाल सोनी ने 51 -51 सौ रुपए सहायता राशि भेंट की। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम कला व गोपीकिशन मेहरा ने सभी व्यवसायियो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खनिज व्यवसायी हर समय ऐसी आपात स्थिति मे सदैव तैयार रहते है ।

You missed