

बीकानेर, । उप गंगाशहर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेरणा से सेठ छगनमल जमना देवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सेवा ही संगठन के तहत शुक्रवार को लगातार 5 वें दिन गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनेटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान वार्ड नं 4 को सैनेटाइज किया गया। मण्डल महामंत्री और ट्रस्ट के शिखरचन्द डागा ने बताया कि ये कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा ही श्वानों को रोटियां व गायों के लिए हरी सब्जी व चारे की व्यवस्था की गई है। डागा ने बताया कि आगे ट्रस्ट के द्वारा जनहित के अन्य कार्य भी किए जाएंगे। सैनेटाइजेशन के दौरान मण्डल महामंत्री प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, कमल गहलोत, राज कड़ेला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
