नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है| यह पैरोल 48 घंटे की है यानि राम रहीम 48 घंटे ही जेल से बाहर रह पायेगा और फिर से उसे वापस जेल आना होगा| वहीं, पैरोल के दौरान राम रहीम पूरी निगरानी में है| राम रहीम पैरोल के लिए बहुत ज्यादा गिड़गिड़ा रहा था| अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए राम रहीम पैरोल चाह रहा था| इसके लिए वह कई बार अर्जी लगा चुका था| लेकिन राम रहीम को पैरोल देने का फैसला लेना बड़ा कठिन था…हालांकि, राम रउहीम की पैरोल की अर्जी को किसी तरह से मंजूर कर लिया गया और उसे शुक्रवार सुबह तय समय 48 घंटे की अस्थाई रिहाई दे दी गई| बताया जाता है कि गुरमीत राम रहीम की बीमार मां गुरुग्राम में है और वह जेल से निकलते ही सीधा गुरुग्राम गया है।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में गुरमीत राम रहीम की तबियत बिगड़ गई थी| जिसके बाद उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। लेकिन कुछ ही घंटों के इलाज के बाद उसे वापस जेल लाया गया| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामले में साल 2017 से ही जेल में बंद हैं| पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दोषी करार दिया था।