कोलकाता। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विप्र फाउण्डेशन को सिविल सर्विसेज व अन्य उच्च शिक्षा हेतु कोचिंग क्लासेज आरम्भ करने का सुझाव दिया। कल्ला ने कहा कि राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलवाने हेतु कन्हैयालाल सेठिया की नगरी कोलकाता से जोरदार आवाज उठनी चाहिये। सूरत विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष घनश्याम सेवग ने कहा कि संगठन से ही समाज हित संभव है अत: हमें संस्था से जुडऩा चाहिये।

अशोक पुरोहित, राजेश चूरा, अशोक पारीक, दुर्गा व्यास, भरतराम तिवारी, कमल कल्ला, सत्यनारायण तिवाड़ी, दुर्गा व्यास एवं सुशील ओझा ने अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए बी.डी.कल्ला को शिक्षा प्रेमी व विकास पुरुष की संज्ञा दी। गंगाप्रसाद व्यास, सुशील पुरोहित, रामगोपाल थानवी, राजकुमार शर्मा व श्यामसुन्दर व्यास मंचस्थ थे। राजस्थान ब्राह्मण संघ, पुष्करणा ब्रह्मबग़ीचा शिव टेम्पल ट्रस्ट, कोलकाता पुष्करणा समाज, विप्र फाउण्डेशन जोन-7 के संयुक्त तत्वावधान में बंगाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित इस समारोह का संचालन राजकुमार व्यास ने किया।

समारोह में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंप्रकाश पुरोहित, तोलाराम तावनियाँ, गोपाल दास व्यास,शिवदयाल व्यास, दिलीप सिखवाल,पवन ओझा, संगीता नागला, दिलीप पुरोहित, मनोज ओझा, महेन्द्र पुरोहित, सुरेश कौशिक, रमेश शर्मा दाधीच,सज्जन शर्मा, राधेश्याम सुरावत, वेदप्रकाश जोशी, किशन पुरोहित,नारायणदास व्यास ,बिमल व्यास,नरेश किराडू आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

OmExpress News