हर.वर्ष की भ़ाति इस वर्ष दिनाक 5/6/2019 बुधवार को समस्त ब्राह्मण स्वर्णकार दादोजी धर्मार्थ संस्था बीकानेर द्वारा श्रीरामसर बीकानेर मे स्थित शक्ति स्थल पर दादोजी महाराज की पूजा अर्चना एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमे समाज के लगभग 7500 व्यक्तियो ने शक्ति स्थल पर पहूंचकर पुजा अर्चना की एवं महाप्रसादी ग्रहण की ।संस्था के अध्यक्ष श्री हरिकिशन सोनी ने बताया कि बीकानेर से शक्ति स्थल आने जाने के लिए संस्था की ओर निशुल्क बसो की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गयी ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शिवप्रकाशजी और विशिस्ट अतिथि महासभा के अध्यक्ष श्री दौलत रामजी महेचा और समाज के पार्षद श्री रामचंद्र जी सोनी थे !कार्यक्रम में सर्वप्रथम 6 बजे महाआरती का आयोजन हुवा जिसमे स्थानीय समाज बंधुओ और सभी समितियों के अलावा महासभा के विशिस्ट सदस्यों के साथ -साथ बीकानेर के महापौर श्री नारायण जी चोपड़ा ने भाग लिया ! इसके पश्चात नव निर्मित संस्था के कार्यालय का उद्धघाटन हुवा और तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुवा !
इससे पूर्व 4/6/2019 को समाज की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा की कार्य कारणी की बैठक स्वर्णकार पंचायत भवन मे रखी गई ।कार्य कारिणी की मीटिंग के बाद बीकानेर समाज की विभिन्न समितियो के पदाधिकारियों और समाज बंधुओ के साथ साझा मीटिंग की गयी जिसमे समाज की उन्नति बेहतर ढंग से करने पर विस्तृत चर्चा की गई ।इस बार के कार्यक्रम के विशेषता यह रही की काफी संख्या में बाहर से श्रदालु कार्यक्रम में पधारे बीकानेर के अलावा बाहर से आने वाले भक्तो के लिए संस्था की ओर से रहने एवं खाने की निशुल्क व्यवस्था रखी गयी ।


