

जयपुर, ।एनसीसी निदेशालय राजस्थान के उप महानिदेशक एयर कमोडोर एल.के. जैन और एनसीसी समूह मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 1 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, जयपुर द्वारा माइक्रोलाइट फ्लाइंग का आयोजन सांगानेर एयरपोर्ट पर किया गया। इस आयोजन में यूनिट के सीनियर डिवीजन व विंग के कैडेट्स ने भाग लिया। यह माइक्रोलाइट स्लोवियन दो सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट है, जिसे ”गरुड़” नाम दिया गया है। यह माइक्रोलाइट फाइबर गिलास कम्पोजिट सामग्री से बना हुआ है और यह 170 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ान भरता है। एयर स्क्वाड्रन के कैडेट्स को नियमित फ्लाइंग जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सहयोग से करवाया जायेगा।
– 2 साल बाद शुरू हुई उड़ान
एनसीसी, जयपुर में लगभग 2 वर्ष के अंतराल के पश्चात कैडेट्स को माइक्रोलाइट फ्लाइंग करवाई। कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा के साथ 20 कैडेट्स ने फ्लाइंग की। फ्लाइंग पुन: आरम्भ होने पर कैडेट्स में बड़ा उत्साह देखा गया। माइक्रोलाइट फ्लाइंग कैडेट्स को एविएशन क्षेत्र में जाने के प्रेरित करता है।
– मिग उड़ा चुके हैं ग्रुप कैप्टन नीरज
पीआरओ (डिफेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा मिग-21, मिग-27, मी-37 हेलीकाप्टर, चेतक, चीता हेलीकाप्टर, एएलएच हेलीकाप्टर के पायलट भी रह चुके हैं।
