बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत बीकानेर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मावा पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में छापा मारते हुए बड़ी संख्या में नकली मावे से भरे पींपे जब्त किये है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है। बता दें कि दिवाली त्योंहार नजदीक होने के कारण शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो चुके है जो कि मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थ बेचकर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस मिलावट के खेल को रोकने व पकडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरूआत की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी को कहीं पर यह लगे कि यहां मिलावट हो रही है या नकली खाद्य पदार्थ बेच जा रहा है तो वे स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर सकते है, शिकायकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

You missed