– जरूरतमंद की समय पर की गई सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म :- बलजीत मलिक
– क्षेत्र वासियों के लिए आगे भी तन मन धन से रहूंगा तैयार:- अभिषेक मटोरिया

नोहर:- (प्रदीप शर्मा )विश्व करोना वायरस के कहर से तड़प रहा है पूरे देश में महामारी चल रही है इस कारण लॉक डाउन के चलते आम गरीब मजदूर के लिए दो टाइम की रोजी रोटी का टोटा पड़ा हुआ है । इसी के चलते जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय मटोरिया बस सर्विस द्वारा आज नगर पालिका प्रशासन को 101 राशन किट उपलब्ध कराई गई ।मटोरिया बस सर्विस के प्रबंधक बलजीत मलिक ने कहा कि जरूरतमंद की समय पर की गई सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है आज हर एक वह इंसान जिसका घर दिहाड़ी मजदूरी से चलता था आज वह दाने दाने के लिए मोहताज हो गया है उसी की सहायता के लिए हमारा यह छोटा सा प्रयास है ।

बलजीतमलिक ने पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के दिए गए मैसेज के अनुसार बताया कि श्री मटोरिया ने कहा है कि प्रशासन द्वारा अगर जरूरतमंदों की सहायता के लिए किसी भी प्रकार की जरूरत होगी तो मैं सबके लिए तन मन धन से तैयार रहूंगा उन्होंने नोहर क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कर रहे समस्त सामाजिक धार्मिक संगठनों की प्रशंसा की ।* आज इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दलीप पुनिया, भाजपा जिला मंत्री छोटू लाल सेवग, पार्षद गंगाराम पारीक, नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवारी, गजेंद्र जोशी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, चंदू राम जी मौजूद थे । नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती नीलम सुरेंद्र जोशी ने मटोरिया बस सर्विस व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया का जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने पर उनका बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट किया ।

You missed