अनमोल कुमार / नीरज कुमार

नोएडा।एक बार फिर वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष बने है। पंकज पाराशर 100 वोटों से जीते है। चुनाव में बुधवार को बंपर मतदान हुआ है। सुबह 10: 00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान करवाया गया है। बड़ी बात यह है कि 91.04% वोट डाले गए हैं। संस्था के मौजूदा अध्यक्ष पंकज पाराशर का पैनल और दानिश अजीज का पैनल चुनाव लड रहे थे। जिसमें दानिश अजीज पैनल को हार का सामना करना पडा हैं।

324 में से 295 पत्रकारों ने किया मतदान

चुनाव अधिकारी एलबी सिंह ने बताया कि 324 पत्रकार वोटर लिस्ट में शामिल थे। इनमें से 295 वोटरों ने मतदान किया है। 243 वोटरों ने नोएडा मीडिया क्लब में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोटिंग की है और 45 पत्रकारों ने पोस्टल बैलट का उपयोग किया है। एलबी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह 10:00 बजे नोएडा मीडिया क्लब के मतदान केंद्र में वोटिंग शुरू करवाई गई। निर्धारित समय 4:00 बजे तक निर्बाध रूप से मतदान किया गया है। कुल 91.04% वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि शहर के सेक्टर.29 गंगा शॉपिंग कंपलेक्स में नोएडा मीडिया क्लब स्थित है।

पंकज पाराशर पैनल ने दानिश अजीज को हराया

पंकज पाराशर के पैनल से उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र चौधरी महासचिव पद पर विनोद राजपूत कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार भाटी और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आंचल यादव राजकुमार और सौरव कुमार राय हैं। दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद पर दानिश अजीज उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह महासचिव पद पर अमित कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह कार्यकारणी पद पर हिमांशु शुक्ला मनोज वत्स और पवन त्रिपाठी चुनाव लड रहे थे। दानिश अजीज को इस चुनाव में हार का मुंह देखने को मिला है।

जीतने वाला पैनल

पंकज पाराशर – 198 वोट
भूपेंद्र चौधरी – 185 वोट
विनोद राजपूत – 192 वोट
मनोज कुमार भाटी – 191 वोट
राजकुमार – 167 वोट
सौरव कुमार राय – 205 वोट
आंचल यादव – 184 वोट

हारने वाला पैनल

दानिश अजीज – 98 वोट
जयप्रकाश – 108 वोट
अमित कुमार – 106 वोट
कुलदीप सिंह – 100 वोट
हिमांशु शुक्ला – 106 वोट
मनोज वत्स – 88 वोट
पवन त्रिपाठी – 104 वोट