जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया की अनुमति एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा की अनुशंसा पर आवाज न्यूज नेटवर्क के एडिटर इन चीफ पवन कुमार भार्गव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी. वही पवन कुमार ने बताया बताया कि राजस्थान में पत्रकार संगठन को एकजुट कर एकता की मिसाल खड़ा करना ही मेरा परम उद्देश्य है. इस अवसर पर आवाज न्यूज 24 के स्टेट हैड आशीष शर्मा, लीज़ा चंदेल, अनुराधा शर्मा, राहुल शर्मा, रोशन राठौड़, शुभाष शर्मा ने पवन को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी.

You missed