आगरा ।बुधवार रात को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने मृतक सफाई कर्मचारी अरुण के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने अरुण वाल्मीकि की पत्नी को कानूनी सहायता एंव आर्थिक सहायता की मदद करने का आश्वासन दिया था जिसके परिपेक्ष में प्रियंका गांधी के निर्देश पर गुरुवार को भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की एक टीम मृतक अरुण वाल्मीकि के घर पहुँची। कांग्रेस के इस प्रतिनिधि मंडल ने मृतक अरुण के परिवार से मुलाकात की। इस टीम का नेतृत्व कर रहे पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मृतक अरुण की माँ वार्ता की और पूरी घटना की जानकारी ली।

– पीड़ित को मिलेगी कानूनी मदद
पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की कानूनी मदद की जरूरत है तो वह मदद कांग्रेस पार्टी करेगी। इसीलिए उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के दो वकील आये हैं जो पीड़ित परिवार से चर्चा कर रहे हैं और इस घटना के हर छोटे-छोटे पहलू को जानने का प्रयास कर रहे हैं। अगर आगरा की पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ न दिला सकी तो कांग्रेस की यह टीम इस परिवार की लड़ाई लड़ेगी।
प्रियंका गांधी का वायदा होगा पूरा
पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी जो पीड़ित परिवार से आर्थिक मदद का वायदा किया था उसे पूरा किया जाएगा।

You missed