रिपोर्ट – अनमोल कुमार

नई दिल्ली ।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान परशुराम का डाक टिकट जारी करने की घोषणा से ब्रह्म ऋषि समाज में काफी हर्ष और खुशी व्याप्त है ।
श्री मोदी ने कहा कि अक्षय तृतीया परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम का डाक टिकट जारी कर इसका विमोचन किया जाएगा । इस संदर्भ में उन्होंने संचार मंत्रालय को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिया है ।
परशुराम सेवा समिति मोकामा के कुमकुम सिंह बालमुकुंद सिंह अनमोल कुमार चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा मुरारी कुमार विजय सिंह गुड्डू सिंह विपिन कुमार सिंह गौतम कुमार आदि द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान परशुराम के डाक टिकट जारी करने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि-कोटि बधाई दी ।

You missed