बीकानेर | लक्ष्मणगढ़ प्रकरण को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर की आज आम सभा अपरान्ह 12.30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, नई कोर्ट परिसर में अध्यक्ष रघूवीर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आहुत की गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक आर.के.दास गुप्ता ने बताया कि कल सीकर में हुई अधिवक्ताओं की आमसभा में तय किये गये मेमोरेण्डम के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर द्वारा बार एसोसिएशन, लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष के विरुद्ध, एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर न्यायिक कार्य स्थगन के विरोध में स्वप्रसंज्ञान लेने के विरोध में राज्य स्तरीय अधिवक्ता संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के संदर्भ में बीकानेर संभाग सहित राजस्थान में अधिवक्ताओं द्वारा अनिश्चितकालीन समय तक न्यायिक कार्य स्थगित रखा जावेगा और 19.फरवरी को उच्च न्यायालय जयपुर पीठ में होने वाली सुनवाई के पश्चात् आगामी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी। इस अवसर पर बार कौंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, सुरेन्द्रपाल शर्मा, बिहारी सिंह राठौड़, लालचन्द सुथार, हितेश छंगाणी, जगदीश सेवग, कमलनारायण पुरोहित ने आमसभा में लिये गये निर्णय हेतु समर्थन जताया।

इस दौरान उपाध्यक्ष प्रहलाद जाखड, रविकान्त वर्मा, अजय कुमार पुरोहित, सत्यपाल साहु, सुरेश चन्द्र व्यास, अनिल सोनी, शिवचन्द भोजक, फूलचन्द चौधरी, प्रेम बिश्नोई आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

You missed