बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी को देखते हुए बीकानेर के जरूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के जिला प्रशासन के प्रयासों में बीकानेर जिला उद्योग संघ भी अपनी पूर्ण भागदारी निभाते हुए सभी भामाशाहों को सहयोग प्रदान हेतु प्रेरणास्त्रोत की भूमिका का महहत्वपूर्ण कार्य कर रहा है ।

इसी क्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से प्रेरित होकर युवा व्यवसायी रुद्रप्रताप सिंह ने अपनी बचत में जमा राशि से जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की । इस युवा व्यवसायी की जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने प्रशंसा करते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ कर प्रयासों की भी सराहना की ।

You missed