बीकानेर 12 नवम्बर 2020। जिले में कोरोना का आंतक लगातार जारी है। बीकानेर शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना अब बेकाबू होता नजर आने लगा है। जिले में रोजाना सैकड़ों के पार कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में गुरुवार को 226 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए है।नोखा, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे है। हमें प्राप्त सूची के अनुसार बीकानेर में अब का कुल आंकड़ा 25694 तक पहुंच गया है। हालांकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मीणा ने गुरुवार को 213 कोरोना पाॅजिटिव मिलने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीकानेर में 1643 जनों के सैम्पलों की जांच हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में रविवार सुबह तक 286365 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 257438 नेगेटिव रिपोर्ट हुए तथा 28927 पाॅजिटिव केस सामने आए। पीबीएम अस्पताल में 4610 लोग भर्ती हुए। प्राप्त सूचना के अनुसार एसएआरआई में 27 कोरोना पाॅजिटिव भर्ती है जिनमें 08 ऑक्सीजन पर और 06 बाईपाप पर है। एसएसबी में 189 रोगी है। आईसीयू में 28 तथा वार्ड में 161 रोगी भर्ती है। बीकानेर में आज तक 336 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 3565 लोगों को छु्ट्टी दे दी गई है। कुल 128 लोग अस्थिर है।