जयपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर प्रतापनगर क्षेत्र में युवाओं द्वारा श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ भव्य मशाल परेड निकाली गई। छह नंबर बस स्टैंड कोचिंग हब से लेकर भगत सिंह चौराहे तक अपने युवा साथियों के साथ मिलकर मशाल परेड निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मशाल परेड के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर शहीद भगत सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जगदीश सिंह चंद्रावत, सतीश जैपुरिया (पार्षद), पुरण सिंह माली (पार्षद, प्रतापनगर) एवं अजय सिंह राणा (युवा मोर्चा महामंत्री, प्रतापनगर मंडल) सहित अनेक युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा है। देश की आजादी के लिए उनके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

इंकलाब जिंदाबाद।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह अमर रहें।
भारत माता की जय।