

-शोशल डिस्टेंडिंग का भी किया गया पालन ।
बीकानेर।ओम एक्सप्रेस न्यूज-देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देहात कांग्रेस द्वारा स्थानीय जवाहर पार्क स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि अर्पित की ।इस अवसर पर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत,देहात उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक,सेवादल के बरिष्ट नेता नरसिंह दास व्यास,प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुषमा बारूपाल,महासचिव डॉ. हैदर बैग मिर्जा, देहात सेवादल के अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत ,राजीव गांधी विचार मंच के सचिव द्वारका दास मेहता आदि ने नेहरू जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया ।इस दौरान शोशल डिस्टेंडिंग का भी पालन किया गया।इसके बाद देहात कांग्रेस के तत्वावधान में आधुनिक भारत के नव निर्माण में जवाहर लाल का योगदान विषयक गोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम में देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के जनक थे व समान अधिकार के प्रणेता रहे।उन्होंने भारत को विकास के पथ पर अग्रसर कर विश्व में एक अलग पहचान दिलाई।


देहात कांग्रेस के उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्ति थे।बरिष्ट सेवादल के नेता नरसिंह दास व्यास ने कहा कि नेहरू जी पंडित सम्प्रदाय से होने के कारण उन्हें पंडित नेहरू भी कहा जाने लगा जबकि बच्चों से लगाव के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित किया गया।उन्होंने कहा कि पंचबर्षीय योजना लागू कर कर देश का चहुमुंखी विकास किया। गोष्ठी को महासचिव ड़ॉ. हैदर बेग मिर्जा आदि ने भी संबोधित किया।इस मौके नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद दिखे।
