बीकानेर /28 जनवरी को जयपुर में श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होने वाली युवा आक्रोश रैल्ली हेतु बीकानेर से 3 से 4 हजार कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे इसके लिए आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय डागा चौक में यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार के माध्यम से जिस तरह इस देश को जाती धर्म के आधार पर तोड़ना चाहती है गंगा जमुनी संस्कृति वाले इस देश को विखंडित करना चाहती है लेकिन वो अपने मंसूबे में कामयाब नही होगी|

कांग्रेस पार्टी जिसने अंग्रेजो की फुट डालो राज करो कि नीति को कामयाब नही होने दिया तो भाजपा है ही क्या कांग्रेस इस देश की आन बान शान अनेकता में एकता को किसी भी सूरत में टूटने नही देगी| यशपाल गहलोत ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को प्रदेश के दिशा निर्देशों को अवगत करवाते हुए बीकानेर से अधिकाधिक संख्या में जयपुर रैल्ली में जाने हेतु निर्देश देते हुए सभी को उनकी उनकी जिमेदारी दी| यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई सहित जिला कांग्रेस के 3 से 4 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे
व प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह का माहौल देश मे बन रहा है उसको देखते हुए हमारी यह जिमेदारी बनती है कि हम देश को तोड़ने वाली ताकतों का जवाब देवे और इसके लिए हमे जयपुर अधिकाधिक संख्या में पहुंचना है साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में भी केंद्र सरकार के इस गलत निर्णय का विरोध करे

बैठक में सर्वसम्मति से देहली भाजपा प्रत्यासी कपिल मिश्रा के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए असंवैधानिक वक्तव्य के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही ऐसे विरोधाभाषी बयानो को ध्यान में रखकर इस चुनाव को निरस्त करने की मांग चुनाव आयोग से करने का निर्णय हुआ
इस आवश्यक बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी मासूक अहमद, मोहिनी देवी टाक अब्दुल मजीद खोखर, उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया,गजेंद्र सिंह सांखला,अरविंद मिढा,हजारीमल देवड़ा,ब्लॉक अध्यक्ष मगन पणेचा सुमित कोचर,महासचिव ललित तेजस्वी,सुभाष स्वामी,पार्षद सहजाद खान, एनएसयूआई अध्यक्ष रामनिवास कूकना, यूथ अध्यक्ष अरुण व्यास, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़, लक्ष्मी देवी गुप्ता,राजू देवी व्यास, राज भटनागर,आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा, चित्रेश गहलोत, इंटक अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा,कृष्णकुमार गोदारा, सचिव विकास तवर,चंद्रशेखर चावरिया, देवेंद्र बिस्सा, मोह्माद फारूक, मनोज किराडू,टीकूराम मेघवंशी, मनोज चौधरी,श्याम कुमार तवर, अब्दुल रहमान लोदरा,एजाज पठान, पाबूराम नायक,जयकिशन गहलोत, लालचंद गहलोत, रामनाथ आचार्य,प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए जयपुर रैल्ली हेतु सुझाव प्रेषित किये

बैठक में डॉ आशा भार्गव,रामचंद्र गुर्जर,ताहिर हसन, इस्माइल खिलजी, इनायत अली कुरेशी, मनोज गहलोत,हंसराज विश्नोई, बिश्नाराम गोदारा, विजय कुमार व्यास,मैक्स नायक,हुसैन खिलजी गौरीशंकर गहलोत,बलराम नायक पन्नालाल,मूलचंद गहलोत, शिव नायक,मोहनलाल व्यास, लाखाराम टाक, रामनाथ आचार्य, जाकिर पठान,हीरालाल मेघवाल, मुकेश गहलोत, सुमित जोशी, प्रशांत व्यास,भवानी पाइवाल, सहित कांग्रेसजन मौजूद थे
नितिन वत्सस