बीकानेर।भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य गुजरात की दो दिवसीय सुशासन यात्रा सम्पन्न हुई।भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य देव किशन मारू सुशासन यात्रा में सम्मिलित किया।यात्रा की अध्यक्षता गुजरात भाजयुमो अध्यक्ष प्रशांत कोराट द्वारा की गई। यात्रा के पहले दिन नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट, गांधी नगर गुजरात, मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल से मुलाकात कर राज्य सरकार की आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल जी के निवास पर मुलाकात की गई। राज्य सरकार द्वारा निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र में जाना हुआ। विश्व की पहली फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में जाना हुआ। आधुनिक रेलवे स्टेशन गांधीनगर, अटल ब्रिज, साबरमती रिवर फ्रंट जाना हुआ।
यात्रा के दूसरे दिन भारत को प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजीज एंड रिसर्च सेंटर, गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी, श्री प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में जाना हुआ।