21 फरवरी 2020
महाशिवरात्रि के पर्व को हिंदू धर्म के सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन भक्तों द्वारा शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिये उपवास रखा जाता है और साथ ही रात्रि जागरण भी किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2020 में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा शुभ मुहूर्त पर करने से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन के शुभ मुहूर्त की जानकारी आपको नीचे दी गई है।

निशीथ काल पूजा मुहूर्त- 24:09:17 से 24:59:51 तक
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त- 06:54:45 से 15:26:25 तक 22, फरवरी को

शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें
भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है और वो अपने भक्तों की एक सच्ची पुकार से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिये उनको प्रसन्न करना सबसे आसान है। शिव पुजन रुदा अभिषेक करें। साथ साथ महाशिवरात्रि के दिन आपको कुछ ऐसे काम करने चाहिये जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शिवरात्रि के दिन आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिये। जरुरतमंदों की सहायता करनी चाहिये और दान-पुण्य करना चाहिये। इस दिन आपको दिन में सोने से बचना चाहिये। मांस-मदिरा का सेवन करना नहीं चाहिये और किसी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिये। यदि आप इन सारी बातों का ख्याल रखते हैं तो भगवान शिव की कृपा आपको जरुर प्राप्त होती है।