दिल्ली-उत्तर प्रदेश में पाइप लाइनों से घरों में सप्लाई होने वाली रसोई गैस पीएनजी के दाम घट गए हैं। आईजीएल ने पीएनजी के दाम घटाने का फैसला लिया है। दिल्ली में फिलहाल पीएनजी की कीमत 90 पैसे प्रति यूनिट घटी है।

अब दाम 30.10 रुपये प्रति एससीएम होंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश में पीएनजी के दामों में 40 पैसे प्रति यूनिट पैसे कम किए गए हैं। अब यहां भी गैस के नए दाम 30.10 रुपये प्रति एससीएम होगें हैं। नई कीमतों को 1 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा।

बता दें इससे पहले मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे थे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस लि। ने सीएनजी और पीएमजी की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती गुरुवार (3 अक्टूबर) की रात से लागू हुई है।। घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में भारी कमी के बाद एमजीएल ने यह कदम उठाया है।

You missed