OmExpress 8th Year

बीकानेर ,(ओम एक्सप्रेस ) । बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार एएसपी रजनीश पुलिस के नेतृत्व में एसपी मेडिकल कॉलेज का मुख्य लेखाकर को रंगों हाथों 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. गगन दीप सिंगला ने बताया कि परिवादी ने रिपोर्ट दी थी उस पर सत्यपन करवाते हुए मंगलवार सुबह एसपी मेडिकल कॉलेज के मुख्य लेखाकर के के गोयल को रिश्वत की 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है। सीआई आंनद सहित टीम घटना स्थल पर मौजूद है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार ट्रेप की कारवाई जारी है। श्री गंगानगर के किसी गोयल व्यापारी के ऑक्सीजन के बिलों के भुगतान के बदले रिशवत मांगे जाने की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि मुख्य लेखाकर के के गोयल पहले भी सफाई कर्मचारियों के मामले में विवादास्पद रह चूका है तथा रिश्वत लेने के वीडियो वायरल हो चके हैं। यह बीकानेर के राजनेता की सिफारिश पर अभी कुछ माह पहले ही मेडिकल कॉलेज में पोस्टिंग लेकर आया है।

You missed