– रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना रोहतास जिला के तिलौथू ग्राम निवासी लायंस परिवार के अध्यक्ष एवं चर्चित समाजसेवी युवा पत्रकार केवल कुमार का कोरोना से एनएमसीएच निधन हो गया उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है, लगातार कोरोना योद्धाओं की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए बिहार प्रेस मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोरोना से मृत राज्य सरकार के कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन एवं किसी एक आश्रित को नौकरी देने की बात का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार वे दिन रात अपनी जान हथेली पर लेकर कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं सरकार एवं राजनेताओं के छवि को उजागर करने वाले पत्रकार आज भी गुमनामी के दौड़ से गुजर रहा है उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के परिवार को भी अनुग्रह राशि 50 लाख का बीमा पारिवारिक पेंशन एवं उनके आश्रितों को नौकरी देने की पहल करें

You missed