जयपुर।मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार को जैम सिटी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साहवर्द्धन किया और उनसे कहा कि वे अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें।
रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर व्यक्ति को स्वेच्छा से आगे आकर इस कार्य में भाग लेना चाहिए। शिविर के आयोजकों को भी बधाई दी और कहा कि ऐसे शिविरों द्वारा एकत्रित रक्त से कई पीड़ितों और रोगियों को त्वरित राहत मिलती हैं और हजारों लोगों को जीवनदान मिलता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे।

You missed