बीकानेर। कोरोना लॉकडाउन के बीच मजदूरों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। मजदूरों को उनके राज्य में ले जाने के लिए राजस्थान रोडवेज की बस सेवा शुरू हुई है। राजस्थान के जिस जिले से निकल रहे मजदूर,उन्हें उनके राज्य की सीमा तक बस छोड़ेंगी।

इसी तरह दूसरे राज्य की सीमा से प्रदेश के नागरिकों को बस लेकर प्रदेश पहुंचेगी। जिला कलक्टर बसों को कहां जाना और कैसे जाना है यह तय करेंगे। भारत सरकार के निर्देशों के बाद

एसीएस होम ने आदेश जारी किए है. रोडवेज एमडी नवीन जैन ने सभी आगार प्रबंधकों को निर्देश दिए है।

You missed