बीकानेर – ओम एक्सप्रेस न्यूज़।पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र मैं आज 68 वें दिन भी भोजन बनाने का कार्य जारी रहा कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित एडवोकेट बजरंग छिंपा हेमंत कुमार पडिहार ओम सिंह राजपुरोहित कालु राम चौधरी ने बताया की बीकानेर से बिहार बिहारी मेहमानों को ट्रेन के माध्यम से प्रशासन ने भेजा तब प्रशासन ने पीबीएम हेल्प कमेटी की जनता रसोई केन्द्र को इन मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जनता रसोई केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने 4 ट्रेन जो आज तक बीकानेर से चली है बिहार के लिए उन ट्रेन से जाने वाले बिहारी मेहमानों को कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र ने भोजन उपलब्ध करवाया तो आज फिर प्रशासन ने पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र की टीम पर भरोसा जताते हुए कल दिनांक 29/5/2020 को बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन से बंगाल के लिए जाने वाली ट्रेन से बंगाली मेहमानों के लिए भी भोजन बनाने की जिम्मेदारी सौंपी जनता रसोई केन्द्र की टीम प्रशासन का कोल आते ही तुरंत प्रभाव से ट्रेन से जाने वाले बंगाली मेहमानों के लिए भोजन तैयार करने में जुट गई है और सुबह इन सभी बंगाली मेहमानों को कमेटी लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करेगी विमल बिनावरा ने टीम तैयार की और कार्यकर्ताओं को सुचना दी और सभी जनता रसोई केन्द्र पहुंचे जो रात भर जागकर बिहारी मेहमानों के बाद अब बंगाली मेहमानों के लिए भोजन तैयार करेगी