भोपाल।विजयादशमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में रावण दहन किया गया। प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और श्रीमती साधना सिंह भी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ उपस्थित था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुपुत्र श्री कार्तिकेय सिंह और श्री कुणाल सिंह ने रावण के पुतले पर कमान से तीर चलाया इसके पश्चात रावण दहन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रावण दहन के उपरांत समस्त उपस्थित सुरक्षा और अन्य स्टाफ को दशहरे की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की।

You missed