रींगस।एनएच 52 पर शनिवार रात ठिकरिया के पास डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार हादसे में हताहत छठे युवक ने भी दम तोड़ दिया। सीकर के शांतिनगर निवासी सुनिल का जयपुर में उपचार चल रहा था। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। हादसे में लक्ष्मणगढ़ के सिंगोदड़ा निवासी विकास पुत्र सांवरमल (25), मदीना कॉलोनी सीकर निवासी अहसान पुत्र मुस्ताक (25), गोकुलपुरा निवासी पवन पुत्र छिगनलाल (30), ठिकरिया के पास स्थित रूलानियों की ढाणी निवासी प्रभातीलाल पुत्र झाबर सिंह (28), सेवद बड़ी निवासी हरिराम पुत्र गोविन्दराम (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिनका आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। इधर, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी शोक जताया है। उन्होंने हादसे को दुखद बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

You missed