बीकानर । हिन्दी-राजस्थानी भाषा के लोकप्रिय गीतकार पण्डित भरत व्यास की जयंती के अवसर पर कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी ने उन्हें नमन करते हुए राजस्थान के लाडले गीतकार को संवेदनशील गीतकार बताया ।
जोशी ने इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा एवं जनस्वास्थय ,कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा भरत व्यास के नाम से संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से अवार्ड की घोषणा किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है, जोशी ने कहा कि राज्य के कलाकारों के प्रति सरकार को कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए ।
बीकानेर नगर निगम द्वारा भरत व्यास के नाम से पार्क बनाये जाने की घोषणा के लिए महापौर श्रीमती शुशीला कंवर राजपुरोहित का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

You missed