बिहार(सुपौल)प्रशांत कुमार (ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)-
लॉकडाउन का पूरी तरह अनुपालन कराने को लेकर जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल प्रशासन ने और सख्त रूख अपना लिया है। अनुमंडल की सभी सीमाएं सील कर पुलिस-प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। तमाम प्रवेश मार्ग पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मुख्य बाजार क्षेत्र में ठेला पर भीड़ लगा फल सब्जी बेचने वालों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की धर पकड़ व उनके वाहन जब्त किए जाने लगे हैं।क्षेत्र में सुबह सड़कों व गलियों तक में पुलिस ने गश्त लगा लोगों को शारीरिक दूरी बना आवश्यक सामग्री को क्रय करने व घरों में रहने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने बेवजह सड़क पर निकले दो दर्जन से अधिक बाइको को जब्त कर लिया। त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार में ठेला पर भीड़ लगा फल सब्जी बेचने वाले दुकानदारों पर बल प्रयोग करना पड़ा, तब सड़कें खाली हुई। लॉकडाउन का पालन कराने को शहर की गलियों से सड़क तक पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
अतिआवश्यक कार्य से ही लोगों को घरों से निकल की अनुमति दी जा रही है।त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार के अनुसार लॉकडाउन के दौरान थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहनों से चार लाख छप्पन हजार रुपये का जुर्माने की राशि वसूल की गई हैं।लॉकडाउन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर, अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पुलिस इंसपेक्टर शिवकिशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार निरंतर क्षेत्रों का भ्रमण करने एवं लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करवाने में सतत प्रयत्नशील हैं। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार साग सब्जी एवं खाद्य सामग्री की दुकानों को संध्या छह बजे तक बंद करा दिया जाता हैं।शनिवार को त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान चौक के समीप मुख्यमार्ग में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति के द्वारा लॉकडाउन का जायजा लिया गया एवं मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर शिवकिशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार उपस्थित थे। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर थाना क्षेत्र के चार चिन्हित स्थल समेत अनुमंडल क्षेत्र अंर्तगत अन्य थाना क्षेत्र व ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुल चौदह मुख्यमार्गों में चिन्हित स्थल पर चेक पोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान समेत दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई हैं।