बीकानेर।आरोपी प्रकाश व शेराराम गिरफ्तार, पांचू थाना पुलिस ने शौच के लिये ढींगसरी की रोही में पहुंची एक विवाहिता का अपहरण कर बच्‍छासर गांव के एक कमरे में उससे गैंगरेप करने के आरोप में जांगळू गांव के निवासी प्रकाश नायक पुत्र राजूराम नायक तथा शेराराम को गिरफ्तार किया है।दो दिन तक आरोपियों के चंगुल में रही पीडिता को भी दस्‍तयाब कर लिया गया है। पीडिता ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे शौच के लिये जाने के दौरान ढींगसरी गांव की रोही से जबरन पकडा और उसे अपनी पिकअप जीप गाडी में डालकर अपने साथ ले गए।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीडिता को कोलायत तहसील के गांव बच्‍छासर के एक कमरे में दो दिन तक बंधक बना कर रखा तथा दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उसका बलात्कारर किया। पुलिस के अनुसार गैंगरेप की शिकार विवाहिता 30 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे शौच के लिये घर से निकली थी। रास्‍ते में आरोपियों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया।पीडिता ने शोर मचाया, परिजन भी मौके पर पहुंचने वाले थे मगर इससे पहले ही आरोपी पीडिता को जीप में डालकर ले गए। आरोपियों ने 30 व 31 दिसंबर दो दिन पीडिता के साथ बारी बारी बलात्‍कार किया। उधर, पीडिता के परिजनों ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस पीडिता को ढूंढते हुए ही बच्‍छासर पहुंची थी।

You missed