बीकानेर, 24 नवंबर। देवीकुंड सागर स्थित राम लक्ष्मण भजनाश्रम के अधिष्ठाता श्रीधर महाराज ने रविवार को जोशीवाड़ा में माॅडर्न डिजिटल प्रेस का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के अंकित बिस्सा ने उन्हें अत्याधुनिक तकनीक की डिजिटल प्रिंटिंग मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इसके बाद श्रीधर महाराज ने मशीन आॅन करते हुए पहला पिं्रट दिया। इससे पहले सरला देवी बिस्सा, लक्ष्मीनारायण बिस्सा, जुगल किशोर बिस्सा, के. के. बोहरा, महेश व्यास, विजय आचार्य, पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, दिनेश चंद्र सक्सेना, हरि शंकर आचार्य, शरद केवलिया, दिनेश चूरा, संजय पुरोहित, अशोक अग्रवाल, विजय मुंधड़ा, चोरुलाल सुथार, अशोक कुवेरा आदि ने श्रीधर महाराज का अभिनंदन किया। शरद बिस्सा ने बताया कि माॅडर्न स्टूडियो फोटोग्राफी के क्षेत्र में पिछले 65 वर्षों से आमजन के विश्वास का केन्द्र रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 1957 में प्रेस फोटोग्राफी के पितामह स्व. मदन गोपाल बिस्सा ने की थी। बदलती तकनीक के साथ बदलाव करते हुए माॅडर्न डिजिटल प्रेस की स्थापना की गई है। यह शहरी क्षेत्र में ऐसी पहली मशीन है, जिससे 13 गुणा 19 तथा 13 गुणा 40 ईंच की प्रिंटिंग सुविधा हाथोहाथ उपलब्ध रहेगी। साथ ही पोस्टर, स्टीकर, विजिटिंग कार्ड, प्रमाण पत्र, गमिंग सीट तथा फोटो पिं्रट अत्याधुनिक तकनीक से पिं्रट किए जाएंगे। श्याम बिस्सा और बृज गोपाल बिस्सा ने आभार जताया।