डीडवाना। स्थानीय भाटी बास स्थित काली माता मंदिर मे श्री महाकाली आदियोग परिसर में मंगलवार रात्रि को हवन पूजन का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक सोहननाथ योगी ने बताया कि महाकाली शक्तिपीठ देशभर मे राजा भृर्तहरि की तपस्या स्थली के रूप मे जाना जाता है व तंत्र साधना के रूप मे उत्तर भारत का सबसे बड़ा शक्तिपीठ है। यहां पर हवन पूजन करने से शारीरिक व मानसिक रूप से कष्टो व सभी प्रकार के दुखो का निवारण होता है। वहीं कार्य सिद्धि, सुख-समृद्धि भी आती है। उन्होने बताया कि भारतीय संस्कृति मे हवन पूजन का अत्यधिक महत्व है, प्राचीन समय मे भी ऋषि-मुनि हवन पूजन द्वारा आमजन के कष्टो का निवारण करते थे। चारो तरफ के वातावरण मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो एवं वायु मंडल शुद्ध हो इसके लिए हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुकेश गहलोत, लोकेश अग्रवाल, बाबुलाल कच्छावा, दिलीप तंवर, सुरेन्द्र सोनी, कन्हैयालाल चौहान, अभिषेक अग्रवाल, मनोज गहलोत, पंकज, सुरेन्द्र योगी, कन्हैयालाल सैनी, महेश ठठेरा, गोविन्द चायल, मेघराज, देवकी, मनोज, आशाराम टाक, विष्णु, राजू टाक, प्रवीण टाक, मनीष योगी, निर्वेश योगी आदि उपस्थित थे।

You missed