बिहार(मधेपुरा)-ओम एक्सप्रेस न्यूज- कहते है न कि बदन पर जब पुलिस की वर्दी चढ़ जाती है तो हनक खुद ब खुद आ जाती है .कुछ ऐसा ही देखने को मिला मधेपुरा के मस्जिद चौंक पर जब कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा खबर संकलन को गये पत्रकार को वो अपना हनक दिखाने लगी.सरकार ने वर्दी दी है कि इस हनक को समाज हित में दिखाइए लेकिन सरकार का काम सिर्फ कहना है करना तो पुलिसकर्मियों को है जो मन वो करेगी।

दरअसल लॉक डाउन के दौरान समूचे भारत सहित मधेपुरा में भी लॉक डाउन लागू है .ऐसे में पुलिस की एक बड़ी जिम्मेवारी है कि वो उसे पालन करवाने में सहयोग करे और उलंघन करने वाले से सख्ती से भी निपटे .इसी बीच लॉक डाउन के दौरान मस्जिद चौंक पर ड्यूटी को तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों द्वारा एक जूते के दूकान को खोलवाकर बिना सोशलडिस्टेंसिंग पालन के खरीददारी की जा रही थी.इस खरीददारी से आसपास के लोग उग्र होने लगे और विरोध जताने लगे .लोग कहने लगे कि पुलिस और अधिकारी किस परिस्थिति में यहाँ दूकान खुलवा खरीददारी कर रहे है और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के सब बैठे हुए है।

इस घटना की सुचना पत्रकार को भी दी गयी जिसके बाद खबर संकलन को पहुंचे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी किया और मोबाइल छिनने का प्रयास किया.पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट इस सम्बन्ध में कुछ बोलने से परहेज किया वहीँ मौजूद एक एएसआई ने खबर न छपने की धमकी देते हुए देख लेने की बात कह डाली ।

घटना बाद इस सम्बन्ध में एसपी संजय कुमार को जानकारी दे दी गयी है वहीँ एसडीओ वृंदा लाल ने जाँच कर कार्रवाई करने की बात कही है. बड़ा सवाल है क्या पुलिसकर्मी अपने वर्दी की हनक पत्रकार पर खबर संकलन के दौरान भी दिखायेंगे ?