सुपौल(बिहार)ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत ने अपने संसदीय कोष से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च करने की अनुसंशा की है ।इस आशय की जानकारी उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर दिया है.उन्होंने कहा है कि चूंकि इस महामारी की रोकथाम समय पर करना जरूरी है ऐसे में इसके रोकथाम और उपक्रम खरीद के लिए सुपौल संसदीय क्षेत्र में एक करोड़ की राशि खर्च के लिए अनुसंशा की है। जिसमे सुपौल संसदीय क्षेत्र के सिंघेश्वर विधानसभा के लिए 15 लाख और सुपौल जिले के शेष विधानसभा क्षेत्र के लिए 85 लाख खर्च करने की बात कही है।

You missed