रोहतक, 8 जनवरी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के संगीत विभाग में आज संगीत श्रृंखला कार्यक्रम के अंतर्गत सितार वंदन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
दूसरी प्रस्तुति में डा. संध्या स्वरमंजरी ने अपने कत्थक नृत्य से उपस्थित जन का मन मोहा। उन्होंने कत्थक नृत्य की बारीकियां भी सांझा की। इस कार्यक्रम में कैलाश वर्मा, डीन फैकल्टी प्रो. सुषमा सिंह, शामली मुखर्जी, डा. विमल, सुभाष नगाड़ा, सुरिन्दर, संगीत विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।